मजदूर ने शराब पीकर लगाई फांसी
| सनसनी गोपाल नामदेव / शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम तिघरा में मजदूरी का कार्य करने वाले 30 वर्षीय युवक श्रीकृष्ण आदिवासी पुत्र रघुवर आदिवासी ने शराब के नशे में धुत्त होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक द्वारा आत्महत्या करने का पता तब चला, जब वह मजदूरी करने नहीं पहुंचा, तो रामहेत नामक व्यक्ति उसे बुलाने पहुंचा। उसने दरबाजा खोलकर देखा तो श्रीकृष्ण का शव | फांसी के फंदे पर झूल रहा था। ऐसा माना जा रहा है कि पत्नी वियोग में दुखी होकर श्रीकृष्ण ने आत्महत्या की है। बताया जाता है कि मृतक श्रीकृष्ण की पत्नी एक माह पहले अपने मायके सतनवाड़ा भंडारे में शामिल होने गई थी। इसके बाद वह वापिस नहीं लौटी। | उसके दोनों बच्चे भी उसके साथ हैं। हालांकि श्रीकृष्ण और उसकी पत्नी के बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ था। लेकिन इसके बाद भी श्रीकृष्ण की पत्नी अपने पति के घर नहीं गई। बल्कि वह अपने | मायके में ही मजदूरी करने लगी। पत्नी के जाने से श्रीकृष्ण दुखी रहने लगा था। कुछ दिनों से उसने अधिक शराब पीना भी शुरू कर दिया था। बीती रात श्रीकृष्ण अधिक शराब के नशे में गलियों में घूमता | देखा गया था। पुलिस ने युवक के शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।